H. P. Kabra Girls College an ideal project of Kuchaman Vikas Samiti established in 2015 and affiliated to Maharshi Dayanand University Ajmer is an initiative taken for Women Empowerment by providing Free Education to Girls in Higher Education. The XII pass out girls studying in this college have NOT to spend a single Paisa till completion of their Under Graduate course Bachelor of Arts, a Three Year Degree course. Most of the girls are from surrounding 42 Villages and Hemlets i. e. Dhanis. They are provided Uniform, Shoes n Socks, Bag, Books, Notebooks,pen ,Blazer n Tie, Bus facility from City to college free of charge by Samiti . Donors pay to Samiti Rs. 11000/- per girl student for an academic session .Skill Development Classes like games n sports,Beauty parlor, Stitching, Computer, Spoken English, English Communication, Job Oriented online n face to face mode run for an hour daily.Every Saturday a competition program is held after lunch and Winners with participants are confered prizes.
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी मोदी के ' बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ' आवाह्न पर कुचामन विकास समिति द्वारा 2015 से संचालित एच पी काबरा गर्ल्स कॉलेज शाकंभरी माता मंदिर गेट के पास स्टेशन रोड पर स्थित कालेज में पढ़ने वाली समस्त छात्राओं को अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रम बी.ए. पूर्ण करने तक समस्त सुविधाएं- यूनिफॉर्म ,जूते मोजे, बैग, कोट -टाई ,आवागमन हेतु बस सुविधा पुराने बस स्टैंड से कॉलेज तक ,पुस्तकें, कॉपी पेन, स्किल डेवलपमेंट कोर्स आदि समस्त सुविधाएं निशुल्क प्रदान करता है। छात्राएं सरकार द्वारा प्रदत्त विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति भी प्राप्त करती हैं। कालेज में प्रतिदिन एक घंटे की स्किल डेवलपमेंट कक्षाएं - ब्यूटी पार्लर, सिलाई ,कंप्यूटर, डांस, खेलकूद ,कम्युनिकेशन स्किल, स्पोकन इंग्लिश और जॉब ओरिएंटेड क्लास निशुल्क संचालित होती हैं। जाॅब ओरिएंटेड कोर्स पूर्ण करने वाली छात्राओं को जॉब प्लेसमेंट करवाया जाता है । प्रति शनिवार लंच के बाद छात्राओं के व्यक्तित्व विकास हेतु विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं संस्कृति कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।ही है।
कंप्यूटर का ज्ञान आज की आवश्यकता हो चुकी है जिसके द्वारा छात्र अपने उज्जवल भविष्य की नींव रख सकते हे हमारा महाविद्यालय उन्हें कंप्यूटर का ज्ञान देने के लिए उन्नत कंप्यूटर लैब प्रदान करता है
किसी संस्था का शैक्षिक स्तर कैसा है , इसका अनुमान पुस्तकालय को देख कर सहज ही किया जा सकता है । महाविद्यालय का पुस्तकालय सभी विषयों की संदर्भ एवं सहायक पुस्तकों का एक आगार है । पुस्तकालय में नवीनतम चर्चित पुस्तको बोध ग्रन्थों तथा पठ्यक्रमों से सम्बन्धित पुस्तकों से लेकर सामान्य रूचि तक की पुस्तकों को पुस्तकालय में समाविष्ट किया गया है ।